Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin
Wednesday, May 14

Pages

बड़ी ख़बर

एक हजार की सहायता, बड़े सपनों का सहारा – महतारी वंदन योजना का असर

  कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत लखनपुर ग्राम पंचायत में रहने वाली मीरा बाई को अपने खर्च के लिए हर महीने पैसे की जरूरत पड़ती थी। घर पर क...

 


कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत लखनपुर ग्राम पंचायत में रहने वाली मीरा बाई को अपने खर्च के लिए हर महीने पैसे की जरूरत पड़ती थी। घर पर कुछ बकरियां पालन करके वह अपना गुजारा चलाने की कोशिश तो करती है, पर विपरीत परिस्थितियों के बीच जब पैसे की आवश्यकता होती थी तब उन्हें कोई मदद नहीं करता था। ऐसी परिस्थितियों में महतारी वंदन योजना से मिल रही एक हजार की राशि उनके घर की अनेक जरूरतों को पूरा करती है।

पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत लाखनपुर की रहने वाली मीरा बाई ने बताया कि उनके लिए एक हजार की राशि बड़ी राशि है। गांव में किसी महिला को एक हजार हर माह मिलना बहुत बड़ी बात है, इससे उन्हें भरोसा रहता है कि जरूरत के समय वह एक हजार रूपए का उपयोग कर सकती है। उन्होंने बताया कि उसके पास आमदनी का और कोई जरिया नहीं है। कुछ बकरी है, इसे ही आसपास जंगल में चराती है। उन्होंने बताया कि आजकल जरूरत के समय कोई सौ रूपये भी नहीं देता, ऐसे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक हजार रूपये प्रतिमाह खाते में डालकर हमारी जैसी गरीब महिलाओं का बड़ा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह रकम हर महीने समय पर उनके खाते में जमा हो जाती है। इस पैसे से वह घर में साग-सब्जी सहित अन्य जरूरी सामान खरीदने में घर वालों का सहयोग कर पाती है।

No comments

सामाजिक अंकेक्षण से तय होगी स्कूलों की गुणवत्ता, जनता की निग...

कलाकारों के लिए राहत: राज्य सरकार ने पेंशन ₹2000 से बढ़ाकर ...

राज्य सरकार ने चार उप सचिवों का किया तबादला

ग्रामीण बस सेवा योजना के बाद नई योजनाओं पर मुहर की तैयारी

मुख्यमंत्री की घोषणा पर जिला प्रशासन की त्वरित अमल, बल्दाकछ...

सुशासन तिहार में विशेष पिछड़ी जनजाति के युवा को मिला नौकरी की...

पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, भाग निकले नक्सली, विस्फोट...

तेज गर्मी के बाद अब राहत या खतरा? छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, अ...

36 हजार से अधिक निःशुल्क हार्ट सर्जरी, 15 देशों के बच्चों का...

किसानों को मिले सिंचाई परियोजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री विष्...