Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम: 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, ठंड से मिलेगी राहत

रायपुर। प्रदेश में फिर मौसम बदलने वाला है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के 11 जिलों में आज (रविवार) और कल (सोमवार) गरज चमक के साथ बारिश होने की ...

रायपुर। प्रदेश में फिर मौसम बदलने वाला है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के 11 जिलों में आज (रविवार) और कल (सोमवार) गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ेगी जिससे अगले तीन से चार दिनों में रात का तापमान दो से चार डिग्री तक बढ़ सकता है। इससे ठंड कम होगी। 13 और 14 जनवरी को सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में सुबह कोहरा छाया रह सकता है।

शहरों में रात का तापमान समान्य से कम

ठंड का सबसे ज्यादा असर उत्तर छत्तीसगढ़ में पड़ रहा है। शनिवार को बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अंबिकापुर में रात का तापमान 6 डिग्री रहा जो नॉर्मल से 2.9 डिग्री कम था। वहीं रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम था। पिछले दो-तीन दिनों से कड़ाके की ठंड और शीतलहर वाले पेंड्रारोड में भी न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। दुर्ग में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा जो नॉर्मल से 4.1 डिग्री कम है।


No comments