Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

रायपुर में युद्धक टैंक T-90 समेत सैन्य उपकरणों का होगा प्रदर्शन

  रायपुर। राजधानी के युवाओं में देशप्रेम का जज्बा जगाने भीष्म टैंक आ रहा है। भीष्म टैंक ने वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान क...

 

रायपुर। राजधानी के युवाओं में देशप्रेम का जज्बा जगाने भीष्म टैंक आ रहा है। भीष्म टैंक ने वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे। इस टैंक का प्रदर्शन साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले सैन्य प्रदर्शनी में किया जाएगा। इसी तरह गोरखा रेजिमेंट द्वारा मनमोहक खुखरी नृत्य का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करना है। साथ ही सेना में शामिल होने के लिए जागरूक करना है।

उल्लेखनीय है कि 5-6 अक्टूबर 2024 को सैन्य शक्ति प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सेना द्वारा युद्ध में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार, टैंक आदि आम लोगों के लिए प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सेना के जवान युद्ध कौशल भी दिखाएंगे। इसका आयोजन सेना के मध्य कमान और मध्यभारत क्षेत्र, छत्तीसगढ़-ओडिशा क्षेत्र की ओर से किया जा रहा है।

No comments