Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

अगले सप्ताह से गिरेगा रात का पारा, आएगी ठंड, बस्तर संभाग में बारिश की संभावना

रायपुर। प्रदेश में मंगलवार से सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। रायपुर में रविवार को दिन का ...


रायपुर। प्रदेश में मंगलवार से सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। रायपुर में रविवार को दिन का तापमान 35.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके चलते गर्मी और उमस रही।

प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही। एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा दंतेवाड़ा के कटेकल्याण में 20 मिमी बारिश हुई। वहीं रविवार को सुकमा और डोंगरगढ़ 36.6 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहे।

मौसम विज्ञानियों का कहना है, कि मानसून लौटने लगा है। 15 अक्टूबर के आसपास मानसून की वापसी रेखा रायपुर तक पहुंच जाएगी। इसके बाद प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट शुरू होगी।

सामान्य से अधिक रहा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को रायपुर समेत कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। बिलासपुर में दिन का तापमान 33.4 डिग्री रहा जो एक डिग्री अधिक था।

No comments