Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

बिहार और बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर उत्तर पूर्व भारत तक मानसून के लौटने से पहले तेज वर्षा के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हिमाचल मे...



नई दिल्ली। उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर उत्तर पूर्व भारत तक मानसून के लौटने से पहले तेज वर्षा के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हिमाचल में एक सप्ताह मौसम साफ रहने के बाद बुधवार देर रात बादल फटने से एक व्यक्ति की जान चली गई। जबकि फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

उत्तराखंड में भी वर्षा और भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा मार्ग लगातार बाधित हो रहे हैं। इसके अलावा बिहार और सिक्किम में भी वर्षा के चलते दुश्वारियां बनी हुई हैं। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने शुक्रवार को कई जिलों में भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है।

No comments