Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

दो दिनों बाद बस्तर संभाग में होगी बारिश; अब तक सामान्य से 3% अधिक वर्षा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक लगने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। अगले 48 घंटों तक गर्मी अभी और सताएगी। दो दिन बाद बारिश की गतिविधियां ...

 


रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक लगने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। अगले 48 घंटों तक गर्मी अभी और सताएगी। दो दिन बाद बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ेगी। 5 और 6 सितंबर को मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है, जिससे बस्तर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

1 जून से 1 सितंबर तक 977.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो औसत से तीन प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक अब तक 951.6 मिमी बारिश होनी थी, लेकिन 25 मिमी अधिक पानी गिरा है। 5 जिलों में औसत से अधिक और 5 जिलों में कम वर्षा हुई है। बाकी जिलों में सामान्य पानी बरसा है। वहीं रायपुर में बारिश थमने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33°C और 26°C के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई-अगस्त में अच्छी बारिश होने के बाद सितंबर का पहला सप्ताह सामान्य यानी शुष्क गुजरेगा। बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी रहेगी। 

No comments