Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

छत्तीसगढ़ में हार के बाद युवा कांग्रेस करेगी बड़ा बदलाव

  रायपुर. मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस की तर्ज पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस भी बड़े बदलाव करने वाली है। इसे लेकर जल्द ही प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक ...

 


रायपुर. मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस की तर्ज पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस भी बड़े बदलाव करने वाली है। इसे लेकर जल्द ही प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक की जाएगी। इसके बाद पदाधिकारियों की चुनाव में सक्रियता और निष्क्रियता को देखते हुए उनके पद घटाए या बढ़ाए जा सकते हैं।

दरअसल, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद युवा कांग्रेस की बड़ी बैठक होने वाली है। जिसमें कई बड़े पदाधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

युवा कांग्रेस विधानसभावार पदाधिकारियों के किए गए कामों की समीक्षा करेगी। पदाधिकारियों ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान कितना काम किया, अपने-अपने क्षेत्र में उन्हें क्या-क्या किया है। इस पर विस्तृत चर्चा होगी। क्षेत्र के प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में किस तरह काम किया और पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारियों पर कितना काम हुआ सभी विषयों पर चर्चा होगी।

युवा कांग्रेस प्रदेश के सभी 11 कांग्रेस प्रत्याशियों से चर्चा करेगी। ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने कैसा काम किया। प्रत्याशियों को कितना सहयोग किया। इसकी जानकारी ली जाएगी। प्रत्याशियों से राय शुमारी करने के बाद ही समीक्षा बैठक रखने की संभावना है।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया कि, सभी पदाधिकारियों के काम की समीक्षा होगी। प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों के काम का रिव्यू किया जाएगा। जो भी पदाधिकारी चुनाव में निष्क्रिय रहे, उन पर समीक्षा बैठक के बाद कार्यवाही की जाएगी।

एक दिन पहले ही मध्य प्रदेश के चुनाव परिणाम को देखते हुए युवा कांग्रेस ने विधानसभा इकाइयों के सभी अध्यक्ष और कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने युवा कांग्रेस के सभी 230 विधानसभा अध्यक्षों को उनकी कार्यकारिणी सहित भंग कर दिया है।


No comments