Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, अब आयुष्मान योजना में होगा 70 साल पार सभी का इलाज

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबोधित किया। अभिभाषण की शुरुआत राष्ट्रपति ने नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई देकर ...

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबोधित किया। अभिभाषण की शुरुआत राष्ट्रपति ने नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई देकर दी। राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में हुए ऐतिहासिक चुनाव को दुनिया भर ने देखा और सराहना की गई। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार का लक्ष्य देश को तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाना है। इस दौरान विपक्ष ने नीट पेपर लीक को लेकर हंगामा किया। इस पर राष्ट्रपति ने कहा कि हमे दल या राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है। राष्ट्रपति ने आपातकाल पर भी बात कही। उन्होंने कहा कि आपातकाल देश के संविधान पर सबसे बड़ा हमला था।

बुजुर्गों को आयुष्मान का लाभ, किसानों को आत्मनिर्भर बना रहे

राष्ट्रपति मु्र्मू ने कहा कि, नई सरकार में हम 70 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को आयुष्मान का फायदा दे रहे हैं। यही नहीं किसानों के प्रति भी सरकार ने लगातार कार्य किए हैं। किसानों को 20 हजार करोड़ ट्रांसफर किए गए। इससे हमने किसानों को ज्यादा आत्मनिर्भर किया है।

दल या राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण के दौरान विपक्ष के नीट पेपर लीक मामले को लेकर  हंगामा किया। राष्ट्रपति ने विपक्षी सांसदों को रोकने के लिए कहा लेकिन, वे नहीं रुके। इस पर राष्ट्रपति ने कहा कि नीट पेपर लीक से पहले भी पेपरों की लीक की घटना कई राज्यों में सामने आए हैं। ऐसे में हमे दल या राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जांच से ही जवाबदेह तय होगी।


No comments