Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

सदगुरु कबीर स्मृति महोत्सव 2 को

दल्ली राजहरा। सदगुरु कबीर आश्रम कबीर नगर उरला दुर्ग में 2 जून रविवार को सदगुरु कबीर स्मृति महोत्सव मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य प्रवक...

दल्ली राजहरा। सदगुरु कबीर आश्रम कबीर नगर उरला दुर्ग में 2 जून रविवार को सदगुरु कबीर स्मृति महोत्सव मनाया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता के रूप में पंथ हजूर आचार्य  मंगल साहेब जी कबीरमठ नदिया होंगे साथ ही सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन के अध्यक्ष संत रविकर साहेब जी एवं समस्त संत गुरुजन संत बलवान साहेब जी संत जितेंद्र साहेब जी संत  विजय साहेब जी संत दिनेंद्र साहेब जी साहिब जी साध्वी सुमन साहेब  साध्वी विजयलक्ष्मी साहेब जी साध्वी सुप्रिया साहेब जी साध्वी  साहेब जी आदि रहेंगे ।

स्मृति महोत्सव की मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी कौशल्या देवी साय होंगी। अध्यक्षता गजेंद्र यादव विधायक एवं विशिष्ट अतिथि दुर्ग शहर के प्रथम नागरिक धीरज बाकलीवाल महापौर, विशिष्ट अतिथि महेंद्र साहू समाजसेवी एवं हरिशंकर समाजसेवी होंगे।

 कार्यक्रम में सुबह 7 बजे से प्रभाती भजन झंडारोहण एवं 10 से 12 बजे तक सत्संग प्रवचन व अतिथि स्वागत के साथ अतिथि उद्बोधन एवं संत गुरुजनों की पूजा के साथ सभा का समापन तत्पश्चात भोजन भंडारा का कार्यक्रम रखा गया है।

यह जानकारी अध्यक्ष वेदराम साहू, उपाध्यक्ष ईश्वरी साहू, सचिव अशोक साहू, गोविंद साहू एवं होमन साहू, पारस नाथ साहू,  साहू संजू साहू, पोखन साह,  छगन साहू, हरिश्चंद्र साहू, कार्तिक राम साहू, जगदीश सर्वा चेतन गुरुजी  जगदीश साहू जुगराज साहू  आदि सभी आश्रम समिति के पदाधिकारी ने दी।


No comments